Born: September 22, 1955
जन्म: 22 सितंबर 1955, खंडवा (म.प्र.)।
शिक्षा: 1976 में बी.ई. (इलेक्ट्रॉनिक्स)।
कविता-संग्रह ‘कहीं और सच होंगे सपने’ 1986 में प्रकाशित जिसे मध्य प्रदेश साहित्य परिषद् का दुष्यंत कुमार पुरस्कार मिला। उसके बाद उपन्यास ‘राग केदार’ (1990) एवं कथा-संग्रह ‘हल्के रंग की कमीज’ (1993) प्रकाशित एवं चर्चित। देश की सभी प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित।
साहित्य एवं वैचारिक बहस की केंद्रीय पत्रिका ‘उद्भावना’ के संपादक मंडल में शुरू से काम।
जनविज्ञान और साक्षरता आंदोलन में पिछले 20 वर्षों से सतत भागीदारी। मध्य प्रदेश विज्ञान सभा एवं मध्य प्रदेश भारत ज्ञान- विज्ञान समिति के संस्थापक राज्य सचिव। ‘साक्षरता, शिक्षा एवं जनविज्ञान’ नामक निबंध-संग्रह एवं कई विज्ञान-नाटक प्रकाशित। ब्रेख्त के नाटक ‘गैलीलियो’ का हिंदी अनुवाद एवं मंचन।
‘कंप्यूटर’ पर हिंदी में देश की पहली किताब तैयार की, जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इसी विषय पर पाँच अन्य पुस्तकों का संयुक्त रूप से लेखन। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंप्यूटर विषय पर हिंदी की प्रथम पत्रिका ‘इलेक्ट्रॉनिकी आपके लिए’ की स्थापना और दस वर्षों से सतत संपादन।
सन् 1976 में भारतीय इंजीनियरिंग सेवा और 1981 में भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चुने गए। बड़ौदा, दिल्ली और भोपाल में शोध तथा सलाहकार संस्थानों में काम।
फिलहाल भोपाल में अभिव्यक्ति राज्य संसाधन केंद्र में निदेशक एवं सेक्ट के मानसेवी निदेशक के रूप में कार्यरत। भारत ज्ञान-विज्ञान समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य।
संपर्क: ई-7/22, अरेरा कॉलोनी, भोपाल-462 016।