गीतेश शर्मा
जन्म : 1932
स्थान : लखीसराय, बिहार
शिक्षा : दसवीं
लेखक, पत्रकार, कल्चरल एक्टिविस्ट, अनीश्वरवादी, भौतिकवादी, चार्वाक, सांख्य दर्शन के अनुयायी।
24 पुस्तकों के रचयिता—12 अंग्रेजी, 12 हिंदी।
भारत के अलावा एशिया, अमरीका, अफ्रीका एवं यूरोप के 29 देशों का भ्रमण। विभिन्न विश्वविद्यालयों में आयोजित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों में भागीदारी।
चर्चित पुस्तकें : धर्म के नाम पर, टैगोर : एक दूसरा पक्ष, हो-ची-मिन्ह और भारत (अंग्रेजी, हिंदी), वियतनाम : 1982-2017, नागार्जुन और कलकत्ता, भगतसिंह का रास्ता।
25 वर्षों तक कलकत्ता से लोकप्रिय साप्ताहिक 'जन संसार' का संपादन, प्रकाशन।
बुद्ध की उक्ति—'हर चीज पर शंका करो, किसी का अंधानुकरण न करो, अपना पथ प्रदर्शक खुद बनो' का अनुकरण।
मरणोपरांत देहदान की वसीयत।