जयप्रकाश कर्दम
जन्म : 05 जुलाई, 1958, ग्राम-इन्दरगढ़ी, हापुड़ रोड, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) |
शिक्षा : एम. ए. (दर्शनशास्त्र, हिंदी, इतिहास), पीएच.डी. (हिंदी) |
प्रकाशन : गूँगा नहीं था मैं, तिनका-तिनका आग, बस्तियों से बाहर, राहुल (कविता); करुणा, श्मशान का रहस्य, छप्पर (उपन्यास); तलाश, खरोंच (कहानी); जेर्मनी में दलित साहित्य : अनुभव और स्मृतियाँ (यात्रा-संस्मरण); मेरे संवाद (साक्षात्कार); श्रीलाल शुक्ल कृत 'राग दरबारी' का समाजशास्त्रीय अध्ययन, इक्कीसवीं सदी में दलित आन्दोलन : साहित्य एवं समाज चिंतन, दलित विमर्श : साहित्य के आईने में. वर्तमान दलित आन्दोलन : दशा और दिशा, हिन्दुत्व और दलित : कुछ प्रश्न कुछ विचार, डॉ. अम्बेडकर, दलित और बौद्धधर्म, समाज, संस्कृति और दलित, दलित साहित्य : सामाजिक बदलाव की पटकथा, दलित कविता : समकालीन परिदृश्य (आलोचना और वैचारिक पुस्तकें); चमार (ब्रिटिश लेखक जी.डब्ल्यू. ब्रिग्स द्वारा लिखित पुस्तक 'दि चमार्स' का हिंदी में अनुवाद); मानवता के दूत, डॉ. अम्बेडकर की कहानी, बुद्ध की शरणागत नारियाँ, बुद्ध और उनके प्रिय शिष्य, महान बौद्ध बालक, आदिवासी देव्कथा-लिंगो, हमारे वैज्ञानिक : सी.वी. रमन (बाल-साहित्य) |
सम्मान : केन्द्रीय हिंदी संस्थान, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार, हिंदी अकादमी दिल्ली द्वारा विशेष योगदान सम्मान सहित अनेक साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित |
सम्प्रति : निदेशक, केन्द्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय |
संपर्क : बी-634, डी.डी.ए. फ्लैट्स (चित्रकूट कॉलोनी), ईस्ट ऑफ लोनी रोड, दिल्ली-110093